कन्नौज, जनवरी 6 -- कन्नौज। राज्य कर्मचारी का दर्जा और एकमुश्त वेतन की मांग को लेकर जिले की आशा बहुएं लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार को आंदोलन के 22 वें दिन आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा बहुओं ने ढोलक बजाकर भजन-कीर्तन किया और यूपी हो या राजस्थान सबका वेतन एक समान जैसे नारे लगाए। शहर के विनोद दीक्षित अस्पताल स्थित सीएमओ कार्यालय के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन में आशा एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रानी देवी ने कहा कि भीषण सर्दी के बावजूद आशा बहुएं धरने पर बैठी हैं लेकिन अब तक न तो प्रशासन और न हीजनप्रतिनिधियों ने उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 22 दिन बीत जाने के बाद भी उनकी आवाज को अनसुना किया जा रहा है। अधिकारियों और नेताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आशाओं को ढोलक और भजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.