आदित्यपुर, दिसम्बर 18 -- ग़म्हरिया।बोलायडीह रोड के जगन्नाथपुर से ग़म्हरिया थाना पुलिस ने 50 वर्षीय ज्ञानु कुमार राय नामक सुमो ड्राइवर की लाश बरामद की है। बताया गया कि घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार उसका पत्नी पिछले 15 दिनों से मायके में थी। बेटा भी मां के साथ था। घर में अकेले ज्ञानु रहता था। पड़ोसियों के अनुसार कई दिनों से वह घर से नहीं निकला था। पुलिस ने सोए अवस्था में उसकी लाश बरामद किया है। बताया गया कि वह सूमो वाहन चलता था। किंतु घर में सूमो नहीं रहने से लोग तरह तरह की आशंका जता रहे हैं। पुलिस लाश को पोस्टमार्टम में भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...