आदित्यपुर, जून 1 -- ग़म्हरिया।बोलायडीह के जगन्नाथपुर के रोड नंबर 10 बी में एक व्यक्ति ने अपने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भरत सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ने रविवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास अपने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सबसे पहले परिवार के सदस्यों को हुई। परिजनों ने गम्हरिया थाना को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है। बताया गया कि पिछले 9 दिनों में ग़म्हरिया क्षेत्र में 6 लोग फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुके है। दो दिन पूर्व बोलाईडीह के जगन्नाथपुर रोड नंबर 9 में एक बुजुर्ग ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

हिंदी हिन्द...