सिमडेगा, फरवरी 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। परिवहन विभाग द्वारा ठेठईटांगर थाना के बोलबा मोड़ के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहनों में अवैध रूप से लगाए गए डैज़लिंग लाइट एवं अन्य प्रतिबंधित लाइटों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई। जांच के क्रम में कुल 25 वाहनों से कुल तीन लाख रुपये का ऑनलाइन चालान किया गया। डीटीओ संजय कुमार बाखला ने कहा कि वाहनों में तेज एवं प्रतिबंधित लाइट का उपयोग अन्य वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकता है। इस प्रकार की लापरवाही सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की बात कही

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...