सिमडेगा, दिसम्बर 21 -- बोलबा, प्रतिनिधि। पुलिस विभाग और परिवहन विभाग के द्वारा रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में कई दुपहिया वाहन चालको का चलान काटा गया। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने दुपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट के साथ साथ सभी जरुरी कागजात साथ रखने का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...