पूर्णिया, अगस्त 8 -- कसबा, एक संवाददाता। मां कामख्या ट्रस्ट द्वारा नवीन नगर जोड़ा गुमटी के पास युवा राजद के जिलाध्यक्ष नवीन यादव के तत्वावधान में एक दिवसीय बोलबम सेवा शिविर शुक्रवार को संध्या समय आयोजित होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जोड़ा गुमटी के पास हर साल की तरह इस साल भी कांवरियों के सेवा सत्कार को लेकर सेवा शिविर के सभी कार्यकर्ता तन मन से जुट गये हैं। इस बार मनिहारी घाट से करीब दस हजार से अधिक कांवरिया गंगा जल भरकर पैदल इसी होकर मदनपूर शिव धाम जाएंगे। संध्या समय शिव भक्तों का चर्चित गायक कलाकर द्वारा भक्ति संगीत से मनोरंजन किया जायेगा। इस संबंध में युवा राजद के जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने बताया कि मनिहारी से कुल 115 किलोमीटर दूरी तय कर कांवरियां जोड़ा गुमटी तक पहुंचते है। यहां से आगे मदनपुर शिवधाम जाते हैं। इन कांवरियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.