पाकुड़, जुलाई 20 -- महेशपुर, एसं। सिंह वाहिनी कांवरिया संघ के पांच सदस्यों का जत्था रविवार को बोलबम के लिए भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए सुल्तानगंज के लिए निकला। बताया गया कि सुल्तानगंज में गंगा स्नान के बाद कांवर में जल भरकर देवघर बाबा मंदिर के लिए वे पैदल रवाना होंगे। देवघर में अरघा के माध्यम से शिवलिंग पर जल चढ़ाएंगे। कांवरिया संघ का जत्था 26 साल से लगातार बोल बम जा रहा है। इस बार और उत्साह के साथ जल चढ़ाने के लिए वे लोग रवाना हो गए हैं। संघ के लोगों ने कहा कि क्षेत्र की सुख शांति की कामना को लेकर भोलेनाथ से वे प्रार्थना करेंगे। रवाना होने वालों में नितिन भगत, राजेश कुमार गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सुमन कुमार मंडल, रोहित भगत शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...