गंगापार, फरवरी 15 -- दोपहर दो बजे के लगभग मेजा खास स्थित बाबा बोलनधाम में उस समय हड़कम्प की स्थिति हो गई, जब बाइक सवार कुछ युवक एक अन्य युवक को मारने-पीटने लगे। पिट रहे युवक की चीख पुकार पर जब उसकी बहन सीमा मौके पर पहुंची तो युवक को मार रहे दबंग भाग निकले। घायल युवक को उसकी बहन इलाज के लिए सीएचसी मेजा ले गई। गनई गहरपुर के उधरेंगा गांव निवासी मंगला प्रसाद भारतीया अपनी बहन सीमा के साथ सुबह दस बजे के लगभग बाबा बोलन का दर्शन करने गया था, वहां पहुंच उसकी बहन सीमा जल चढ़ाने पहुंच गई, जबकि वह मोबाइल देखने में व्यस्त था, इसी बीच मंगला प्रसाद के पास बाइक से कुछ लोग पहुंच उसे मारने पीटने लगे। युवक को पीटने वाले कौन थे, इस बारे में कोई पहचान नहीं सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.