भदोही, दिसम्बर 4 -- सुरियावां। नगर पंचायत सुरियावां में नगर पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा तीव्र वेग से हो रहा है। टिनशेड रखने के साथ ही पक्का निर्माण तक हो गया है, लेकिन विडंबना यही है कि नगर पंचायत एवं राजस्व टीम द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा इन स्थानों पर जमीन को लेकर बोर्ड भी लगाया जा चुका है, लेकिन अवैध कब्जा करने वालों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। मनबढ़ किस्म के लोग सरकारी जमीनों पर मनमाने ढंग से अतिक्रमण कर ले रहे हैं। अतिक्रमण के चलते नागरिकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अवैध कब्जा को लेकर आए दिन लोगों में विवाद भी हो रहा है। ऐसे में नागरिकों ने सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...