नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सोमवार को कहा कि उसके शेयरधारकों ने वैश्विक निजी इक्विटी फर्म वारबर्ग पिंकस की शाखा को बैंक के बोर्ड में शामिल करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। पिछले महीने, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बोर्ड ने निवेशक वारबर्ग पिंकस एलएलसी की सहयोगी कंपनी करंट सी इन्वेस्टमेंट्स बीवी को लगभग 4,876 करोड़ रुपये के तरजीही इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी थी। इसके तहत करंट सी इन्वेस्टमेंट्स को बैंक के बोर्ड में एक गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया था। बैंक ने इसके लिए डाक मतपत्र के जरिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.