पटना, फरवरी 20 -- बोर्ड में खराबी, विषयवार विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी से मालकाना उर्दू विद्यालय में स्मार्ट क्लास नहीं चल रहा है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मालकाना उर्दू में वर्ष 2022 में स्मार्ट क्लास के लिए दो स्मार्ट बोर्ड स्थापित किये गये। तकनीकी खराबी के कारण एक बोर्ड दो माह से बंद है। शुरुआती दौर में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को इसके जरिये पढ़ाया जाता था, लेकिन विषयवार शिक्षकों की कमी से स्मार्ट क्लास ठप है। स्कूल के बच्चे सीमेंट के बोर्ड पर पढ़ाई करने को विवश हैं। स्मार्ट बोर्ड में खराबी की सूचना विद्यालय प्रशासन की ओर से विभाग को दी गई है, लेकिन अब तक इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्मार्ट क्लास संचालन के लिए न तो किसी ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति हुई और न ही स्मार्ट क्लास विशेषज्ञ शिक्षक बहाल हुए हैं। ऐसे में विद्यालय में तैनात कम्प्यूटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.