नई दिल्ली, फरवरी 5 -- PB fintech share: वैसे तो गुरुवार को शेयर बाजार में बिकवाली थी लेकिन इस माहौल के बीच भी कुछ शेयरों में तगड़ा उछाल आया। ऐसा ही एक शेयर पीबी फिनटेक लिमिटेड का है। ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर करीब 9 पर्सेंट उछल गया। शेयर को कंपनी से जुड़ी एक अहम खबर ने ट्रिगर किया है। आइए जानते हैं डिटेल मेंअहम मीटिंग रद्द पीबी फिनटेक लिमिटेड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाने पर विचार करने के लिए अपनी बोर्ड मीटिंग रद्द करने की घोषणा की। 5 फरवरी की एक्सचेंज फाइलिंग में पीबी फिनटेक ने कहा-हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग, जो आज 5 फरवरी, 2026 को संभावित क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) पर चर्चा करने के लिए होने वाली थी, उसे रद्द कर दिया गया है। बता दें कि कंपनी ने सो...