मेरठ, दिसम्बर 11 -- सेंट्रल मार्केट के साथ ही अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त होने से बचाने के लिए बुधवार को होने वाली आवास एवं विकास परिषद की बोर्ड बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गई। इसके चलते बोर्ड बैठक में रखा जाने वाला बाजार स्ट्रीट का प्रस्ताव लटक गया है। आगे की जाने वाली बोर्ड बैठक की तिथि भी घोषित नहीं की गई है। बोर्ड बैठक स्थगित होने से परिषद अधिकारियों के साथ ही व्यापारियों को बड़ा झटका लगा है। शास्त्रीनगर में आवासीय भूखंडों में भू उपयोग परिवर्तन कर अवैध रूप से तैयार की गई सेंट्रल मार्केट के अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है। आदेश के अनुपालन में कॉम्पलेक्स संख्या 661/6 को गत 25 और 26 अक्टूबर को ध्वस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही बाकी 31 कॉम्पलेक्स और इन जैसे कुल 1478 अवैध निर्माणों पर भी कार्रवा...