बिजनौर, जनवरी 6 -- नपा की बोर्ड बैठक में नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। बैठक में उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर होने वाले नगर पालिका की आय में वृद्धि के जियोग्राफी इनफॉरमेशन सिस्टम सर्वे के प्रस्ताव को बोर्ड ने खारिज कर दिया। सभासदों ने इसका यह कहते हुए विरोध किया कि इस सर्वे के लागू होने से नगरवासियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। पालिका के पुस्तकालय में आयोजित बैठक में शासन स्तर पर गवर्नमेंट लीडर बोर्ड, मैट्रिक बिलिंग सॉफ्टवेयर, यूआईडी सिस्टम, मोबाइल एप व वेब पोर्टल विकसित किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे सभासदों ने एकमत से अस्वीकार कर दिया। सभासदों ने कहा कि तकनीकी व्यवस्थाओं के नाम पर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ जनहित में नहीं है। बैठक में पूर्व में नगर पालिका स्तर से निर्मित एक निजी आरसीसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.