पीलीभीत, फरवरी 15 -- पूरनपुर, संवाददाता। नगरपालिका बोर्ड बैठक में जल निगम से खोदी गईं सड़कें सही न कराने पर सभासदों ने नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा आवारा कुत्ते पकड़ाने की मांग रखी गई। होली के लिए बैठक में प्रस्ताव पास किया गया। श्री रामलीला मैदान में होली मिलन समारोह के लिए रोटरी क्लब ग्रीन के सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास हुआ। शनिवार को नगर पालिका में बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने की। बैठक में नगर की क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर जल निगम से मरम्मत न कराने पर सभासदों ने नाराजगी जताई। इस पर समस्या को गंभीरता से लेकर चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद को जल निगम से पत्राचार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर में खतरा बनते जा रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.