बुलंदशहर, फरवरी 21 -- शनिवार को नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया ने की। बैठक में अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान सहित सभासद मौजूद रहे। बैठक में अतिक्रमण पर कार्रवाई और कुछ व्यवसायों के लिए लाइसेंस अनिवार्य करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बोर्ड ने शहर में अतिक्रमण की गंभीर समस्या से निपटने के लिए एक टीम गठित करने का फैसला किया। यह टीम फुटपाथ घेरने वालों के चालान काटेगी। सैदपुर रोड, हाईवे और बाजारों में अतिक्रमण की समस्या सबसे अधिक है, जिस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कस्बे में संचालित वाटर डक (वाहन धुलाई केंद्र), आरओ प्लांट और जनसेवा केंद्रों को अब नगर पालिका में पंजीकरण कराकर लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। पालिका इन पर शुल्क भी लगाएगी और इनके संचालन के लिए नियम भी निर्धारि...