बाराबंकी, फरवरी 24 -- बाराबंकी। आलू की खुदाई का कार्य धीरे-धीरे तेजी पकड़ रहा है। शीतगृहों में आलू भण्डारण के लिए किसान पहुंच रहे हैं। आलू भण्डारण शुल्क को लेकर किसान व स्टोर मालिकों के बीच चल रही असमंजस की स्थित अधिकांश स्थानों पर है। लेकिन कुछ स्टोर मालिकों ने पिछले वर्ष से 40 रुपये प्रति कुंतल बढ़ाकर 280 रुपये शुल्क लेने की सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है। स्टोर मालिकों का कहना है कई मदों में बढोतरी के बावजूद भी दो साल से शुल्क नहीं बढ़ाया गया। इस बार 280 रुपये नहीं किया गया तो नुकसान होगा। वहीं किसान नेता शुल्क बढ़ाने पर ऐतराज जताना शुरू कर दिया है। एक जुट हुए शीतगृह स्वामी: जिले में इस बार 77 कोल्ड स्टोरों में आलू भण्डारण शुरू हो गया है। स्टोर मालिकों का कहना है कि जनपद फतेहपुर, सीतापुर, लखनऊ, कन्नौज व फरुखाबाद में पिछले वर्षों से आल...