नई दिल्ली, फरवरी 21 -- महाराष्ट्र में बोर्ड परीक्षा के बीच एक ऐसी खबर सामने आई जिसने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा व्यवस्था तीनों को चिंता में डाल दिया। दावा है कि कक्षा 12 की केमिस्ट्री का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर घूमने लगा। मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और अब पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। यह मामला महाराष्ट्र के नागपुर से जुड़ा है, जहां एक परीक्षा केंद्र पर हुई एक छोटी सी शंका ने बड़े शक को जन्म दे दिया। परीक्षा के दौरान एक छात्रा बार बार वॉशरूम जाने लगी, जिससे ड्यूटी पर मौजूद शिक्षकों को संदेह हुआ। जब जांच की गई तो उसके पास से मोबाइल फोन मिला, जिसने पूरे मामले की परतें खोलनी शुरू कर दीं।मोबाइल जांच में खुला राज निरीक्षकों ने जब छात्रा का फोन जब्त कर उसकी जांच की, तो पता चला कि केमिस्ट्री का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.