बदायूं, फरवरी 15 -- बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा आने वाली हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम अवनीश राय ने आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा है। डीएम ने शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वहीं कैप्टन गजराज सिंह इंटर कॉलेज वुटला बोर्ड उझानी का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। इस दौरान सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। इस मौके पर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसडीएम सदर मोहित कुमार सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...