भदोही, फरवरी 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को दोनों पालियों में कुल 4325 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग की। जबकि कुल 313 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा से किनारा कर ली। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर अधिकारियों की सख्ती बनी रही। परीक्षा में शामिल हर विद्यार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बनी रही। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि बोर्ड परीक्षा जिले में कुल 94 केंद्रों पर चल रही है। दूसरे दिन दोनों पालियों में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट कंप्यूटर, काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई शिल्प, फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा समेत अन्य विषयों में कुल 4325 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग की। जबकि 313 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। बताया कि प्रथम पाली...