गाजीपुर, फरवरी 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। 196 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा गुरुवार को करायी गयी। दोनों पालियों में कुल 410 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए हर केंद्रों का जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट निरीक्षण करने में जुटे रहे। पहली पाली की परीक्षा 8:30 बजे से 11:30 तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 से 5:00 बजे तक करायी गयी। पहली पाली में हाईस्कूल के कंप्यूटर की परीक्षा देने के लिए 625 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 21 अनुपस्थित और 604 उपस्थित रहे। वहीं इंटर के व्यवसायिक की परीक्षा करायी गयी। जिसमे 404 पंजीकृत थे, जिसमें 15 अनुपस्थित और 384 उपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल के एक परीक्षार्थी टेक्टाइल्स की परीक्षा देने के लिए पंजीकत था, लेकिन वह अनुपस्थित रहा। इंटर के परीक्षार्थियों के लिए नागरिक शास्...