हमीरपुर, फरवरी 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा में शनिवार को सुबह पॉली में हाईस्कूल गृहविज्ञान व इंटरमीडिएट की फल एवं खाद्य संरक्षण की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पॉली में इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा संपन्न कराई गई। दोनों पालियों में 291 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड परीक्षा में शनिवार को सीसीटीवी की निगरानी में सुबह पॉली में हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा संपन्न कराई गई। जिसमें पंजीकृत 4110 छात्राओं में 3900 ने परीक्षा दी। जबकि 210 छात्राएं अनुपस्थित रही। वहीं इंटरमीडिएट की खाद्य संरक्षण की परीक्षा में पंजीकृत 201 के सापेक्ष 192 ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पॉली में इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा में पंजीकृत 1549 के सापेक्ष 1477 ने परीक्षा दी। जबकि 72 परीक्षार्थी अन...