भदोही, फरवरी 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में 94 केंद्रों पर चल रही माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को दोनों पालियों में कुल 11113 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग की। जबकि कुल 665 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा से किनारा कर ली। गृह विज्ञान और इतिहास विषय में ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रतिभाग की। परीक्षा में शामिल हर केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बनी रही। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जिले में कुल 94 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। सुबह पाली हाईस्कूल गृह विज्ञान विषय में कुल 7371 छात्राएं पंजीकृत थीं जिसमें 374 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 6997 छात्राओं ने प्रतिभाग की। इंटरमीडिएट व्यवसायिक विषय में कुल 306 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 15 ने परीक्षा से किनारा कर ली। वहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.