भदोही, फरवरी 20 -- ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल-इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार की सुबह हजारों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग की। यूपी बोर्ड परीक्षा जिले में कुल 94 केंद्रों पर चल रहा है। तीन जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में बोर्ड परीक्षा चल रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि सुबह पाली हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट में कृषि सस्य विषय में हजारों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग की। जबकि दूसरी पाली इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय में हजारों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को लेकर हर केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा बनी हुई है। गेट पर सघन जांच के बाद ही विद्यार्थियों को अंदर प्रवेश करने की अनुमति मिली। जिले में कुल 94 केंद्रों पर परीक्षा चल रहा है। तीन जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा...