बुलंदशहर, फरवरी 6 -- नगर के रैनेसा स्कूल में शुक्रवार को आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने पूरी श्रद्धा के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। छात्रों ने अपनी एकाग्रता, मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से पवित्र अग्नि में आहुतियां प्रदान कीं। मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा ने कहा कि विद्यालय के छात्र इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं में अपनी मेहनत के बल पर बेहतर परिणाम देंगे। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ किया गया प्रयास हमेशा सफल होता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के आध्यात्मिक आयोजनों से परीक्षार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की प्रेरणा मिलती है। वरिष्ठ प्रशासक वि...