देवरिया, फरवरी 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा में विद्यालयों की मनमानी भारी पड़ रही है। जिले के आठ परीक्षा केन्द्रों पर इण्टमीडिएट की अंग्रेजी विषय के परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। इन केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान अलग- अलग समय कुछ देर के लिए सीसी कैमरे बन्द मिले हैं। मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं परीक्षा के दौरान का सीसी कैमरे का बैकअप पेन्ड्राईव में कर कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा जिले के 174 परीक्षा केन्द्रों पर हो रही है। यह परीक्षा सीसी कैमरे के निगरानी में कराई जा रही है। वहीं परीक्षा की निगरानी डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम एवं बोर्ड द्वारा भी...