पाकुड़, दिसम्बर 2 -- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ 10वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण प्रक्रिया, प्री-बोर्ड की स्थिति एवं विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली गई। उपायुक्त ने कहा कि इस बार बोर्ड परिणाम में पाकुड़ को शीर्ष स्थान पर लाना हमारा सामूहिक लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को प्रतिबद्धता, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षण का वातावरण तैयार करना होगा। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक छात्र की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन हो। प्री-बोर्ड के परिणाम का सूक्ष्म ...