रांची, नवम्बर 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला इकाई रांची की ओर से बुधवार को संत जॉन्स उच्च विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 2026 में आयोजित माध्यमिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ बनाने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के उद्देश्य से आयोजित की गई। इसमें रांची जिले के 28 अल्पसंख्यक विद्यालयों से चयनित पांच श्रेष्ठ विद्यार्थी एवं दो शिक्षक प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य अतिथि रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के मार्गदर्शन प्रदान किया और परीक्षा की प्रभावी तैयारी के लिए उपयोगी सुझाव दिए। फादर इग्नासियुस लकड़ा ने सफलता का मंत्र बताते हुए चरित्र निर्माण, नैतिकता, आदर्श व्यक्ति एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए विद्यार्थियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.