गढ़वा, जनवरी 29 -- डंडई, प्रतिनिधि। चालू सत्र में बोर्ड की परीक्षा के लिए प्रखंड क्षेत्र में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उनमें उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लवाही कला, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जरही और उत्क्रमित उच्च विद्यालय तसरार शामिल हैं। उक्त तीनों परीक्षा केदों पर 1378 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जरही के परीक्षा केंद्र पर 365, तसरार के परीक्षा केंद्र पर 306 और लवाही के परीक्षा केंद्र पर 707 परीक्षार्थियों की व्यवस्था की गई है। कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर लवाही और जरही का परीक्षा केंद्र पूरी तरह सेफ है। वहीं तसरार का परीक्षा केंद्र चहारदीवारी नहीं होने के कारण चारों तरफ से खुला है। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी से लेकर महिला पर्यवेक्षिका व भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। तसरार परीक्षा केंद्र के लिए टीजी...