हाथरस, फरवरी 15 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। परीक्षा की सुचिता को परखने के लिए शासन की ओर से पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। जोकि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर परीक्षा की सुचिता को परखेंगे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर उल्टी गिनती शूरू हो चुकी है। 18 फरवरी से 99 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आगाज होगा। परीक्षा को लेकर हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। तो वहीं जोनल के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। इसको देखते हुए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं,जहां से 24 घंटे निगरानी परीक्षा केंद्रों की होगी। परीक्षा को लेकर शासन स्तर से भी निगरानी की जाएगी। तो इसके साथ ही अब माध्यमिक शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.