गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के सेक्टर-9बी स्थित एडुक्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा के नाम पर छात्रों के भविष्य से एक बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधन पर आरोप है कि उन्होंने सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखाकर न केवल अभिभावकों से लाखों की ठगी की, बल्कि 10वीं कक्षा की छात्राओं का भविष्य भी दांव पर लगा दिया। इस मामले में पुलिस थाना सेक्टर-9ए ने स्कूल के चेयरमैन और प्रिंसिपल सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार एक अभिभावक ने बताया कि उनकी बेटी इस स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। प्रवेश के समय स्कूल प्रबंधन ने सीबीएसई से संबद्धता का दावा करते हुए फर्जी प्रमाण-पत्र और रजिस्ट्रेशन नंबर दिखा...