बदायूं, जनवरी 14 -- बदायूं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल पकड़ने के लिए सचल दल के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल छह सचल दल का गठन किया जाएगा। जिनमें डीआईओएस एवं बीएसए का सचल दल भी शामिल है। सचल दल द्वारा दोनों पोलियो की परीक्षा में छापेमारी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने की तैयारी जारी हैं। परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों समेत अन्य की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा के दौरान नकल पकड़ने के लिए सचल दल का गठन भी किया जा रहा है। सचल दल कुछ छह बन रहे हैं, जिनमें डीआईओएस लालजी यादव, बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह, डायट प्राचार्य गिजरेश चौधरी एवं वित्त एवं लेखा अधिकारी जैनित कांत के अलावा दो राजकीय कॉलेत के प्रधानाचार्य का सचल दल श...