कौशाम्बी, फरवरी 12 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। मूरतगंज के नसीरपुर स्थित एनडी कांवेंट स्कूल एंड स्व. समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा को लेकर सेमिनार का आयोजन हुआ। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के तरीके संबंधित विषयों के शिक्षकों की ओर से बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मिथिलेश सिंह यादव ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। प्रयागराज से आए विषय विशेषज्ञ दशरथ पाल व डॉ. अवधेश पाल ने भी अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स दिए।प्रधानाचार्य महेश कुमार ने बताया कि समय का सदुपयोग करना ही सफलता की कुंजी है। इसके साथ ही फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। समारोह में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.