संभल, जनवरी 29 -- जिले में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड द्वारा निगरानी व्यवस्था को अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्र ऑनलाइन रहेंगे और उनकी निगरानी एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित कैमरों से की जाएगी। जिले के सभी परीक्षा केंद्र सीधे कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। मुख्य गेट से लेकर परीक्षा कक्ष तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके। तकनीकी संसाधनों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई संभव हो सके। जिले में कुल 77 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में 51 हजार से अधिक छात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.