बरेली, फरवरी 9 -- नवाबगंज। एक छात्रा के बोर्ड परीक्षा फार्म में विद्यालय के स्टाफ ने उसका विषय बदल दिया। जब छात्रा प्रवेश पत्र लेने कॉलेज पहुंची तो उसके होश उड़ गए। जिससे परेशान छात्रा ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। कस्बा रिठौरा की पलक पत्नी प्रदीप यादव पीलीभीत हाईवे पर स्थित एक कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। मंगलवार को वह अपने पति के साथ बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने कॉलेज पहुंची थी। प्रवेश पत्र देखने पर उसे पता चला कि उसके फार्म में समाजशास्त्र के स्थान पर शिक्षाशास्त्र विषय भर दिया गया है, जबकि वह पूरे साल समाजशास्त्र की ही तैयारी करती रही। छात्रा का आरोप है कि जब उसने कॉलेज के प्रधानाचार्य से इस गलती की शिकायत की और विषय ठीक कराने की मांग की तो कॉलेज प्रशासन ने उसे और उसके पति को धमकाते हुए परिसर से बाहर निकाल दिया।

हिंदी हि...