जामताड़ा, जनवरी 8 -- बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार को लेकर डाइट पबिया में कार्यशाला आयोजित नारायणपुर,प्रतिनिधि। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पबिया में गुरुवार को माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के परिणाम में सुधार को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं कार्यशाला के दौरान विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ करने, विषयवार शिक्षण रणनीतियों, परीक्षा केंद्रित पाठ योजना, कमजोर विद्यार्थियों की पहचान तथा उनके लिए विशेष सहयोगात्मक शिक्षण व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक विनीत कुमार झा एवं कुमुद रंजन ने प्रश्न पत्र विश्लेषण, उत्तर लेखन कौशल, समय प्रबंधन तथा नियमित मूल्या...