मैनपुरी, फरवरी 11 -- शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से पूर्व आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने के लिए आशीर्वादमाला समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भावनात्मक होने के साथ आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने एकाग्रचित्त होकर सफलता की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए। डॉ. राम मोहन ने परीक्षा प्रक्रिया, समय प्रबंधन, प्रश्नपत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ने, उत्तर लेखन की स्पष्टता और मानसिक संतुलन बनाए रखने पर बल दिया। कहा कि बोर्ड परीक्षा नई यात्रा की शुरुआत है और आत्मविश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है। साथ ही डिजिटल विचलनों से दूर रहकर पुनरावृत्ति पर ध्यान देने की सलाह दी तथा इंजीनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.