भभुआ, फरवरी 8 -- युवा पेज की एक नजर खबर बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूलों में रिवीजन अभियान तेज भभुआ। मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा नजदीक आते ही स्कूलों में विशेष रिवीजन कक्षाएं चल रहीं हैं। मॉडल पेपर से अभ्यास कराया जा रहा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परिणाम सुधार को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। न.स. नामांकन अभियान के लिए शिक्षकों को मिला लक्ष्य भभुआ। नए शैक्षणिक सत्र से पहले नामांकन बढ़ाने को शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। शिक्षकों को घर-घर संपर्क का निर्देश मिला है। ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा। न.स. खेल प्रतिभा खोज को लेकर जिला स्तर पर चयन भभुआ। जिले में स्कूल खेल कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर खिलाडियों का चयन जारी है। एथलेटिक्स और फुटबॉल में छात्रों का चयन किया गया है। चयनित प्रतिभाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया ...