सीतापुर, फरवरी 9 -- सीतापुर। जिले के 146 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसको लेकर छह सचल दल का गठन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर छह सचल दल गठित किए गए हैं। परीक्षा के दौरान यह दल स्कूलों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...