गौरीगंज, फरवरी 4 -- अमेठी, संवाददाता। 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी और नकलविहीन कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरे जिले को चार जोन और 13 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी संबंधित उपजिलाधिकारी को सौंपी गई है। जबकि सेक्टर स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। परीक्षा से जुड़े प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए जिला मुख्यालय स्थित जीजीआईसी गौरीगंज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में प्रश्न पत्रों को पुलिस पहरे में सुरक्षित रखा गया है तथा यहां 24 घंटे गारद ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सभी प्रश्न पत्र समय से जनपद में पहुंच चुके हैं और उनकी कड़ी निगरा...