लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ। सीतापुर रोड के मोहिबुल्लापुर स्थित बाल निकुंज इण्टर कालेज में रविवार को बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रबंध निदेशक एचएन जयसवाल और शिक्षकों ने परीक्षार्थियों को समय प्रबंधन, पूरी एक्रागता के साथ आत्मविश्वास पूर्वक निडर होकर परीक्षा देने के गुरु मंत्र दिये। इस मौके पर कॉलेज कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, प्रधानाचार्या डॉ. अनूप कुमारी शुक्ला व भगवती भंडारी आदि ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर पुष्प वर्षा के साथ मुंह मीठा कर आशीर्वाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.