फतेहपुर, फरवरी 15 -- खागा। बोर्ड परीक्षा आते ही विद्यार्थियों के मन में बैठे भय को दूर करने के लिए बीते आठ साल से मुहिम चला रहे ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह इस वर्ष भी एक्जाम फीवर दूर करने के लिए स्कूलों में पहुंचकर मोटीवेशन की बूस्टर डोज दे रहे हैं। स्कूलों में दस्तक देकर वह बोर्ड परीक्षा के समय परीक्षार्थियों को समय प्रबंधन की कला भी सिखा रहे हैं। इससे बोर्ड परीक्षा में बैठ रहे विद्यार्थियों को काफी लाभ हो रहा है। ज्ञानेन्द्र बीते सालों में न केवल तहसील बल्कि समूचे जिले में माध्यमिक स्तर के स्कूलों में पहुंचकर छात्रों से रूबरू होते रहे हैं। पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों में बैठे भय को दूर करने के लिए वह कई गुर बताते हैं। ज्ञानेन्द्र बताते हैं कि परीक्षा की चिंता छात्र जीवन का एक सामान्य भाग है। परीक्षा के दौरान यह हाई लेवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.