चम्पावत, फरवरी 10 -- चम्पावत। चम्पावत में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लगा दी है। बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होंगी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास लाउडस्पीकर और भीड़ पर रोक लगेगी। एसडीएम सदर अनुराग आर्या ने बताया कि निषेधाज्ञा परीक्षा समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...