आजमगढ़, दिसम्बर 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा की निगरानी करने के लिए शहर स्थित जीजीआईसी में कंट्रोलरूम बनाया जाएगा। इसके लिए कमरों की मरम्मत, वायरिंग, मॉनीटरिंग सिस्टम और कैमरा नेटवर्क की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए रीयल टाइम मॉनीटरिंग की जाएगी। हर परीक्षा कक्ष और प्रवेश द्वार पर कैमरे लगाए जाएंगे। जिनकी लाइव फीड सीधे जीजीआईसी स्थित कंट्रोल रूम में पहुंचेगी। वहां बैठी मॉनीटरिंग टीम सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखेगी। कंट्रोल रूम के संचालन से पहले अधिकारियों की उपस्थिति में मॉक टेस्ट किया जाएगा। जि...