मुरादाबाद, फरवरी 14 -- वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक संचालित होंगी। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक एवं अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के रूप में विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई जानी है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने जारी निर्देश में कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ विद्यालयों द्वारा शिक्षिकाओं को बोर्ड परीक्षा अवधि में बाल्य देखभाल अवकाश स्वीकृत किया गया है। ऐसी स्थिति में अधिकांश शिक्षिकाओं के अवकाश पर रहने से कक्ष निरीक्षक एवं अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी निर्धारित करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। निर्देश में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में कार्यरत शिक्षिकाओं के मातृत्व अवकाश को छोड़कर अन्य सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.