हमीरपुर, फरवरी 19 -- हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन सुबह पाली में हाईस्कूल कम्प्यूटर जबकि इंटरमीडिएट में परिधान रचना, टंकण आदि विषयों की परीक्षा सीसी टीवी की निगरानी में संपन्न कराई गई। वहीं सायंकालीन पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 148 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। जिसमें सुबह पॉली में हाईस्कूल कम्प्यूटर की परीक्षा में पंजीकृत 358 में 357 ने परीक्षा दी। जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। इसी प्रकार से इंटरमीडिएट परिधान रचना, टंकण में पंजीकृत 213 के सापेक्ष 202 ने परीक्षा दी जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सायंकालीन पॉली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 3560 के सापेक्ष 3424...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.