नई दिल्ली, मार्च 10 -- इंट्रो सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे एक मोटरसाइकिल से दो बच्चे आईपी एक्सटेंशन स्थित एवीबी स्कूल के बाहर उतरे, उन्होंने मोटरसाइकिल सवार के पैर छुए और दौड़कर परीक्षा केंद्र में पहुंच गए। पहले लगा कि मोटरसाइकिल सवार परिवार का कोई बड़ा होगा जो उन्हें छोड़ने आया होगा,मगर ऐसा नहीं था। दरअसल मोहम्मद जावेद त्रिलोकपुरी में जाम में फंसे थे। वहां उन्होंने दो बच्चों को नोटिस किया जो बेहद परेशान नजर आ रहे थे। जावेद ने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी दसवीं की बोर्ड परीक्षा है और सेंटर आईपी एक्सटेंशन स्थित एवीबी स्कूल है। उन्होंनें दोनों बच्चों को बैठाया और जैसे तैसे गलियों से गुजरते हुए तय समय पर स्कूल पहुंचाया। जावेद कोयले से जुड़े किसी काम में थे, जिसकी वजह से उनके कपड़े और हाथ सब काले थे मगर काम छोड़ वह उन बच्चों को स्कूल में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.