फिरोजाबाद, दिसम्बर 3 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 16 फरवरी से परीक्षा शुरू होने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। रविवार को प्रस्तावित 95 केंद्रों की सूची जारी की गई थी। जिस पर बुधवार तक 40 कालेजों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने आपत्ति लगाई है। किसी ने सीसीटीवी कैमरे ने होने की बात की है तो किसी ने छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, ऊंची बाउंड्रीवाल, पर्याप्त मात्रा में स्टाफ नहीं होने का हवाला देते हुए परीक्षा कराने में असमर्थता जताई है। बुधवार तक 40 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने डीआईओएस कार्यालय में आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जिनमें से कुछ ने निर्धारित दूरी से अधिक दूरी की बात रखी है तो किसी ने छात्र संख्या अधिक होने की बात कही है। डीआइओएस धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन कालेज में सुविधाएं नहीं हैं, उ...