प्रयागराज, फरवरी 14 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले के 333 केंद्रों पर शुक्रवार की देररात तक प्रश्नपत्र पहुंचाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह की ओर से ट्रक में भेजे गए प्रश्नपत्रों को केंद्र व्यवस्थापक सुरक्षित रखवाने में जुटे रहे। इसी के साथ डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की निगरानी भी शुरू कर दी गई है। डीआईओएस पीएन सिंह ने बताया कि कला विषय की कापियां अभी नहीं मिली हैं। कला की कॉपियां पहुंचते ही केंद्रों को भेज दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। केंद्रों की निगरानी के लिए शनिवार से आठ सचल दल निकलेंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी को लेकर मिली चार दर्जन से अधिक शिकायतों के परीक्षण के बाद आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.