रांची, नवम्बर 30 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में रविवार को तीन फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी के तहत मासिक जांच परीक्षा आयोजित की गई। जैक द्वारा जारी मॉडल प्रश्न के आधार पर पूछे गए सवालों में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने बताया कि बोर्ड परीक्षा तक साप्ताहिक जांच परीक्षाएं लगातार जारी रहेंगी। परीक्षा के बाद छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए। उन्होंने कहा कि जांच परीक्षा से बच्चों में परीक्षा-भय कम होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और योग्यता का आकलन बेहतर होता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन में शिक्षिका सावित्री का योगदान सराहनीय रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...